देश की खबरें | मुनोज आई-लीग 2024-25 सत्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, फजीला आईडब्ल्यूएल की सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनिधि डेक्कन एफसी के शानदार स्ट्राइकर डेविड कास्टानेडा मुनोज को बृहस्पतिवार को आई लीग सत्र 2024-25 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

नयी दिल्ली, एक मई श्रीनिधि डेक्कन एफसी के शानदार स्ट्राइकर डेविड कास्टानेडा मुनोज को बृहस्पतिवार को आई लीग सत्र 2024-25 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

श्रीनिधि डेक्कन एफसी ने भले ही नौवें स्थान पर लीग का समापन किया लेकिन मुनोज ने 22 मैच में 17 गोल करके सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया।

इंडियन वुमैन्स लीग (आईडब्ल्यूएल) में गोकुलम केरल एफसी की फजीला इक्वापुट लगातार दूसरे सत्र में शीर्ष स्कोरर रहीं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर का पुरस्कार मिला।

फजीला ने 24 गोल किए जिससे केरल की टीम 14 मैच में 29 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर रहने वाली ईस्ट बंगाल (37 अंक) से पीछे दूसरे स्थान पर रही।

पुरस्कार:

आईडब्ल्यूएल 2024-25:

सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर: फजीला इक्वापुट (24 गोल, गोकुलम केरल एफसी)।

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: एलंगबाम पंथोई चानू (ईस्ट बंगाल एफसी)।

सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: पूर्णिमा कुमारी (सेथु एफसी)।

सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: हेमम शिल्की देवी (गोकुलम केरल एफसी)।

सर्वश्रेष्ठ मैच संस्था: गोकुलम केरल एफसी।

सर्वश्रेष्ठ मीडिया गतिविधियां: ईस्ट बंगाल एफसी।

आई-लीग 2024-25:

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: डेविड कास्टानेडा मुनोज (श्रीनिधि डेक्कन एफसी)

सर्वोच्च स्कोरर: डेविड कास्टानेडा मुनोज (17 गोल, श्रीनिधि डेक्कन एफसी)।

सैयद अब्दुल रहीम पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ कोच के लिए: दिमित्रिस दिमित्रिउ (चर्चिल ब्रदर्स एफसी गोवा)

सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: पापे गसामा (चर्चिल ब्रदर्स एफसी गोवा)

जरनैल सिंह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के लिए: डैनियल गोंजाल्विस (शिलांग लाजोंग एफसी)

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: जसप्रीत सिंह (नामधारी एफसी)

सर्वश्रेष्ठ उभरते खिलाड़ी: हृदय जैन (दिल्ली एफसी)

फेयर प्ले पुरस्कार: डेम्पो एससी

सर्वश्रेष्ठ मैच संस्था: गोकुलम केरल एफसी

सर्वश्रेष्ठ मीडिया गतिविधियां: राजस्थान यूनाइटेड एफसी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\