देश की खबरें | मुन्ना बजरंगी गिरोह का शूटर मुठभेड़ में मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माफिया मुन्ना बजरंगी और दिलीप मिश्रा के गिरोह का एक कुख्यात शूटर और उसका साथी यहां नैनी के अरैल क्षेत्र में बुधवार की देर रात पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के साथ हुई एक मुठभेड़ में मारे गये।

प्रयागराज (उप्र), चार मार्च माफिया मुन्ना बजरंगी और दिलीप मिश्रा के गिरोह का एक कुख्यात शूटर और उसका साथी यहां नैनी के अरैल क्षेत्र में बुधवार की देर रात पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के साथ हुई एक मुठभेड़ में मारे गये।

पुलिस उपाधीक्षक (एसटीएफ) नवेंदु कुमार ने बताया कि बुधवार की रात लगभग डेढ़ बजे वकील पांडेय और उसके साथी अमजद एसटीएफ टीम के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वकील पांडेय पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि इन दोनों अपराधियों के पास से 9 एमएम की एक पिस्तौल, सात कारतूस, छह खाली कारतूस, एक .32 बोर की पिस्तौल, चार कारतूस, एक मैगजीन, पांच खाली कारतूस आदि बरामद हुए हैं। दोनों भदोही जिले के निवासी थे।

कुमार ने बताया कि लगभग डेढ़ दशक से प्रदेश के विभिन्न जिलों और झारखंड आदि प्रदेशों में आतंक का पर्याय बने दुर्दांत अपराधी वकील पांडेय और उसके साथी अमजद पर डकैती, लूट, हत्या के अनेक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2013 में इन अपराधियों ने तत्कालीन डिप्टी जेलर अनिल कुमार त्यागी की हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि एसटीएफ की प्रयागराज इकाई ने ऐसे दुर्दांत अपराधियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की है। उन्होंने बताया कि इस टीम को मुखबिर से पता चला कि वकील पांडेय अपने साथी अमजद के साथ नैनी के लवायनकला की ओर से अरैल की तरफ आ रहा है और वह किसी राजनीतिक व्यक्ति की हत्या करने की साजिश रच रहा है।

कुमार ने बताया कि इस सूचना पर एसटीएफ की टीम अरैल में सक्रिय हो गई और सोमेश्वर महादेव मंदिर के तिराहे पर वाहनों की जांच करने लगी। इसी बीच रात डेढ़ बजे मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखे जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे कछार की तरफ भागने लगे और उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधी घायल हो गये और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी