देश की खबरें | मुंद्रा बंदरगाह मादक पदार्थ : एनआईए ने छापेमारी के बाद ‘टैल्क मिश्रित मादक पदार्थ’’ जब्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर हाल में 2988 किलोग्राम हेरोइन की जब्ती से संबंधित अपनी जांच के सिलसिले में यहां बुधवार को एक गोदाम में छापेमारी कर नशीला पदार्थ जब्त किया। समझा जाता है कि यह नशीला पदार्थ टैल्क में मिलाया हुआ था।

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर हाल में 2988 किलोग्राम हेरोइन की जब्ती से संबंधित अपनी जांच के सिलसिले में यहां बुधवार को एक गोदाम में छापेमारी कर नशीला पदार्थ जब्त किया। समझा जाता है कि यह नशीला पदार्थ टैल्क में मिलाया हुआ था।

जांच एजेंसी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के नेबसराय इलाके में एक इमारत में छापेमारी की गई। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘... एफएसएल (फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) की मदद से सफेद पाउडर वाली सामग्री को जब्त कर लिया गया है, जिसमें टैल्क के साथ नशीले पदार्थ मिले होने का संदेह है।’’

एजेंसी इससे पहले भी मुंद्रा हेरोइन जब्ती मामले में दो बार इसी तरह की तलाशी ले चुकी है। एनआईए ने इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) से मामला अपने हाथ में लिया और मादक पदार्थ एवं नशीली सामग्री अधिनियम (एनडीपीएस) तथा गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं के तहत एक आपराधिक शिकायत दर्ज की।

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला मुंद्रा बंदरगाह पर 2988.21 किलोग्राम मादक पदार्थ हेरोइन की जब्ती और खेप की खरीद और आपूर्ति में विदेशी नागरिकों की संलिप्तता से संबंधित है। 13 सितंबर को डीआरआई ने दो कंटेनरों को कब्जे में लिया जो ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह के माध्यम से अफगानिस्तान के कंधार से होते हुए मुंद्रा बंदरगाह पहुंचे थे।

कंटेनरों के साथ की गई घोषणा में दावा किया गया था कि उनके पास ‘‘अर्ध संसाधित टैल्क पत्थर’’ हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, हालांकि गहन जांच से पता चला कि दोनों कंटेनरों में वास्तव में 2988 किलोग्राम हेरोइन थी, जिसकी कीमत 21,000 करोड़ रुपये थी और उसे टैल्क पत्थरों के साथ ‘‘बड़े-बड़े बैग’’ में ‘‘निचली परतों’’ में छुपाया गया था।

डीआरआई ने नशीली दवाओं की जब्ती के सिलसिले में पांच विदेशी नागरिकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एनआईए ने चेन्नई, कोयंबटूर और विजयवाड़ा में आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी