एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बड़ौदा पर महाराष्ट्र की 439 रन से जीत से नॉकआउट में पहुंचने की मुंबई की उम्मीदें बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुकेश चौधरी और रजनीश गुरबानी की घातक गेंदबाजी से महाराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच में रविवार को यहां बड़ौदा पर 439 रन की बड़ी जीत दर्ज की।

खेल की खबरें | बड़ौदा पर महाराष्ट्र की 439 रन से जीत से नॉकआउट में पहुंचने की मुंबई की उम्मीदें बरकरार

नासिक, 26 जनवरी मुकेश चौधरी और रजनीश गुरबानी की घातक गेंदबाजी से महाराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच में रविवार को यहां बड़ौदा पर 439 रन की बड़ी जीत दर्ज की।

बड़ौदा को जीत के लिए 617 रन का असंभव जैसा लक्ष्य मिला था और मैच के आखिरी दिन उसकी कोशिश ऑल आउट होने बच कर एक अंक हासिल करने की थी। टीम हालांकि इस प्रयास में बुरी तरह से विफल रही और 36 ओवर में 177 रन पर आउट हो गयी। बड़ौदा की हार से गत चैम्पियन मुंबई की रणजी ट्रॉफी के नॉक-आउट चरण के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें जीवंत हो गयी है।

चेन्नई सुपर किंग्स के बायें हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश ने 76 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि विदर्भ की टीम को छोड़कर महाराष्ट्र की टीम से जुड़े गुरबानी ने 54 रन देकर तीन विकेट चटकाये।

इस मैच के बाद ग्रुप तालिका में जम्मू कश्मीर 29 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि बड़ौदा 27 अंक के साथ दूसरे और मुंबई 22 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

महाराष्ट्र सहित ग्रुप की अन्य टीमें नॉकआउट चरण में क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर है।

मुंबई का अगला मुकाबला मेघालय से है और टीम इस मैच से सात अंक हासिल कर अपने कुल अंक को 29 तक पहुंच कर नॉकआउट चरण के लिए दावा पेश कर सकती है। बड़ौदा के सामने जम्मू कश्मीर की चुनौती होगी और इस मैच को जीतने या पहली पारी में बढ़त लेने वाली टीम का नॉक आउट में स्थान तय हो जायेगा।

अगरतला में खेला ग्रुप के एक अन्य मैच में सेना ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर त्रिपुरा के खिलाफ तीन अंक हासिल किये जबकि शिलांग में खेले गए मुकाबले में ओडिशा ने मेघालय को पारी और 56 रन से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2025 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).