खेल की खबरें | मिजोरम को सस्ते में समेटने के बाद साव की ताबड़तोड़ पारी से मुंबई की आसान जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आक्रामक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव की ताबड़तोड़ पारी से मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के ग्रुप ए के मैच में मंगलवार को यहां मिजोरम को नौ विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

राजकोट, 11 अक्टूबर आक्रामक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव की ताबड़तोड़ पारी से मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के ग्रुप ए के मैच में मंगलवार को यहां मिजोरम को नौ विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

    मुंबई ने मिजोरम को 20 ओवर में आठ विकेट पर 98 रन पर रोकने के बाद महज 10.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हो गये। इसके बाद साव ने नौ चौके और एक छक्के की मदद से 34 गेंद में नाबाद 55 रन बनाये। उन्होंने अमन हकीम (22 गेंद में नाबाद 39 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 8.4 ओवर में 91 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। अमन ने पांच चौके और दो छक्के जड़े।

इससे पहले मिजोरम के लिए सिर्फ श्रीवत्स गोस्वामी ही 31 रन बनाकर बल्ले से अच्छा योगदान दे सके। मुंबई के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी के अलावा शम्स मुलानी और तनुष कोटियान की स्पिनरों की जोड़ी ने दो-दो विकेट झटके।

ग्रुप के अन्य मैचों में उत्तराखंड ने रेलवे को सात विकेट से हराया। रेलवे ने उपेन्द्र यादव की 52 गेंद में 67 रन और बी विवेक सिंह की 49 गेंद में 68 रन की पारी से छह विकेट पर 150 रन बनाये।

जीवनजोत सिंह ने 55 गेंद में 77 रन की नाबाद पारी खेलकर उत्तराखंड को जीत दिला दी।

  विदर्भ ने असम को छह विकेट से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\