एजेंसी न्यूज

Mumbai: ऑनलाइन भुगतान ऐप के जरिए 22 लाख रूपये ठगने के आरोप में दो व्यक्ति

ऑनलाइन भुगतान ऐप के माध्यम से एक बुजुर्ग व्यक्ति के बैंक खाते से फर्जी तरीके से 22 लाख रूपये कथित रूप से निकाल लेने के सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Mumbai: ऑनलाइन भुगतान ऐप के जरिए 22 लाख रूपये ठगने के आरोप में दो व्यक्ति
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 21 जुलाई : ऑनलाइन भुगतान ऐप के माध्यम से एक बुजुर्ग व्यक्ति के बैंक खाते से फर्जी तरीके से 22 लाख रूपये कथित रूप से निकाल लेने के सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

डिंडोशी थाने के अधिकारी ने बताया कि पहले इन दोनों व्यक्तियों ने 68 वर्षीय एक वरिष्ठ नागरिक से दोस्ती की और फिर उनके मोबाइल पर गेम खेलने के बहाने ऑनलाइन भुगतान ऐप के जरिए उनके बैंक खाते से 22 लाख रूपये निकाल लिये. यह भी पढ़ें : नाराजगी सिर्फ अफसरों से है, मुख्यमंत्री या सरकार के किसी मंत्री से नहीं:मंत्री दिनेश खटीक

उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत दर्ज किये जाने के बाद हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस घटना की जांच की जा रही है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).