खेल की खबरें | राजस्थान को 20 रन से हराकर मुंबई क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शानदार लय में चल रहे पृथ्वी साव की आक्रामक और यशस्वी जायसवाल की प्रभावशाली बल्लेबाजी से मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी मैच में मंगलवार को यहां राजस्थान को 20 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का किया।

राजकोट, 18 अक्टूबर शानदार लय में चल रहे पृथ्वी साव की आक्रामक और यशस्वी जायसवाल की प्रभावशाली बल्लेबाजी से मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी मैच में मंगलवार को यहां राजस्थान को 20 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का किया।

मुंबई ने छह विकेट पर 159 रन बनाने के बाद राजस्थान को सात विकेट पर 139 रन पर रोक दिया।

ग्रुप ए के इस मैच में साव ने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 17 गेंद में 32 और जायसवाल ने 27 गेंद में 46 रन बनाये। जायसवाल ने सात चौके और दो छक्के जड़े। मुंबई के लिए सरफराज खान (37) और शिवम दुबे (26) ने भी बल्ले से अच्छा योगदान दिया।

राहुल चाहर राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 18 रन देकर दो विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 47 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद लय हासिल नहीं कर सकी।

मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिये। मोहित अवस्थी ने 29 रन देकर दो विकेट लिये।

मुंबई के पांच मैचों में 20 अंक हो गये। ग्रुप चरण में टीम को अभी दो और मैच खेलने है।

ग्रुप के अन्य मैचों में रेलवे ने असम को आठ विकेट हराया। मध्यप्रदेश ने मिजोरम को छह विकेट से शिकस्त दी।

विदर्भ ने करीबी मुकाबले में उत्तराखंड को दो रन से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज