एजेंसी न्यूज

मुंबई पुलिस गुमशुदा बच्चों को माता-पिता से मिलवाने के लिए शुरू करेगी अभियान

मुंबई पुलिस लापता या अगवा किए गए बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने के लिए जल्द ही ‘ऑपरेशन रीयूनाइटेड’ शुरू करने जा रही है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई पुलिस गुमशुदा बच्चों को माता-पिता से मिलवाने के लिए शुरू करेगी अभियान
मुंबई पुलिस (Photo Credit : PTI)

मुंबई, 9 अगस्त : मुंबई पुलिस लापता या अगवा किए गए बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने के लिए जल्द ही ‘ऑपरेशन रीयूनाइटेड’ शुरू करने जा रही है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन रीयूनाइटेड’ 75वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को शुरू होगा और 15 सितंबर तक चलेगा.

इस पहल को सफल बनाने के वास्ते शहर की पुलिस ने गुमशुदा और अगवा किए गए बच्चों का पता लगाने के लिए नागरिकों से भी मदद मांगी है. अधिकारी ने बताया कि महीने भर चलने वाले इस अभियान के दौरान पुलिस ऐसे बच्चों के माता-पिता का भी पता लगाएगी और उन्हें उनके परिवारों से मिलाने में मदद करेगी. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लोगों से संदिग्ध हालत में नजर आने वाले बच्चों और रेलवे स्टेशन, बस अड्डे व सड़कों पर भीख मांगने वालों तथा कूड़ा बीनने वाले बच्चों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 100 या 1098 पर देने की अपील की है.

निहारिका शोभना

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).