देश की खबरें | मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत, उनकी बहन रंगोली को तीसरी बार तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को दो समुदायों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने के आरोपों के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए तीसरी बार 23 और 24 नवंबर को तलब किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 18 नवम्बर मुंबई पुलिस ने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को दो समुदायों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने के आरोपों के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए तीसरी बार 23 और 24 नवंबर को तलब किया।

पुलिस ने यहां के बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के निर्देश पर कंगना और रंगोली के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े | गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने जताया दुख.

पुलिस उपायुक्त अभिषेक त्रिमुखे ने कहा, ‘‘हमने कंगना और रंगोली चंदेल को तीसरा नोटिस जारी किया और उन्हें बांद्रा पुलिस की जांच में शामिल होने तथा सहयोग करने के लिए कहा है।’’

कंगना के वकील रिजवान सिद्दिकी ने इससे पहले दो नोटिस का जवाब देते हुए कहा था उनकी मुवक्किल पूछताछ के लिए पेश होने में असमर्थ हैं क्योंकि वे 15 नवम्बर तक हिमाचल प्रदेश में अपने भाई की शादी में व्यस्त हैं।

यह भी पढ़े | Bihar: नीतीश कुमार की कैबिनेट में 13 मंत्री करोड़पति, BJP के सबसे ज्यादा, जानें उनके नाम.

मामले में शिकायतकर्ता मुनव्वर अली ने रनौत पर ‘‘लोगों के दिमाग में बॉलीवुड की खराब छवि’’ बनाने और दो समुदायों के लोगों के बीच सांप्रदायिक विभाजन और दरार उत्पन्न करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने अपनी शिकायत में दावा किया था कि रनौत अपने सभी ट्वीट में दुर्भावनापूर्वक, धर्म को ला रही हैं। अली ने आरोप लगाया है कि रनौत की मैनेजर के रूप में काम करने वाली चंदेल ने भी सांप्रदायिक दरार पैदा करने के इरादे से ट्वीट किया था।

पुलिस ने रनौत और उनकी बहन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए, 295-ए और 124-ए, 34 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इसके साथ ही कंगना और उनकी बहन को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now