एजेंसी न्यूज

Mumbai: मुंबई पुलिस ने मेरे बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी: सैफ हमले में रिहा किए गए व्यक्ति के पिता

सैफ अली खान पर 16 जनवरी को मुंबई में उनके फ्लैट पर हुए हमले के संदिग्ध के तौर पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिए गए व्यक्ति के पिता ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने ‘‘उनके बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी’’.

Mumbai: मुंबई पुलिस ने मेरे बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी: सैफ हमले में रिहा किए गए व्यक्ति के पिता
Mumbai Police | (Photo Credits: Archived, edited, symbolic images)

ठाणे, 27 जनवरी : सैफ अली खान पर 16 जनवरी को मुंबई में उनके फ्लैट पर हुए हमले के संदिग्ध के तौर पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिए गए व्यक्ति के पिता ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने ‘‘उनके बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी’’.

मुंबई पुलिस से मिली सूचना के बाद 18 जनवरी को दुर्ग स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कोलकाता शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से चालक आकाश कनौजिया (31) को हिरासत में लिया था. मुंबई पुलिस द्वारा 19 जनवरी को बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल फाकिर को गिरफ्तार किए जाने के बाद दुर्ग आरपीएफ ने कनौजिया को रिहा कर दिया. कंनौजिया ठाणे जिले के टिटवाला में इंदिरानगर चॉल का निवासी है. यह भी पढ़ें : Delhi Building Collapse Update: दिल्ली के बुराड़ी में बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारात गिरी, 2 की मौत, 12 को बचाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी; VIDEO

आकाश के पिता कैलाश कनौजिया ने कहा, ‘‘पुलिस ने मेरे बेटे की पहचान की पुष्टि किए बिना उसे हिरासत में ले लिया. इस गलती ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है. अब मानसिक आघात के कारण आकाश काम पर ध्यान नहीं दे पा रहा है और अपने परिवार से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रहा है.’’ कैलाश ने कहा, ‘‘उसकी नौकरी चली गई और शादी टूट गई. कौन जिम्मेदार है? पुलिस के रवैये ने आकाश का भविष्य बर्बाद कर दिया है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 12:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).