India-New Zealand World Cup 2023 Semi-Final: मुंबई पुलिस को भारत-न्यूजीलैंड विश्व कप सेमीफाइनल में ‘‘व्यवधान’’ की धमकी वाला संदेश मिला
मुंबई पुलिस को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल मैच में ‘‘संभावित व्यवधान’’की धमकी वाला संदेश सोशल मीडिया पर बुधवार को मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मुंबई, 15 नवंबर : मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल मैच में ‘‘संभावित व्यवधान’’की धमकी वाला संदेश सोशल मीडिया पर बुधवार को मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर धमकी देने वाला पोस्ट किया गया था और इसमें मुंबई पुलिस के आधिकारिक हैंडल को टैग किया गया था. इसमें एक बंदूक, हथगोले और गोलियों की तस्वीरें बनी हुई थीं. यह भी पढ़ें : Haryana: बस चालक की हत्या के खिलाफ हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी हड़ताल पर गये
पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी मिलने के बाद पुलिस वानखेड़े स्टेडियम की कड़ी निगरानी कर रही है. विश्व कप का सेमीफाइनल मैच बुधवार अपराह्न दो बजे होना है. उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराध शाखा को भी जांच में शामिल किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2023 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

