देश की खबरें | मुंबई पुलिस को उपमुख्यमंत्री शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जांच जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस को बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 20 फरवरी मुंबई पुलिस को बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल सुबह गोरेगांव और जे जे मार्ग पुलिस थानों में मिले, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।
अधिकारी ने बताया, “प्रेषक के ‘आईपी एड्रेस’ का पता लगाया जा रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।”
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले कहा था कि एक धमकी भरा फोन आया था।
इस बीच, विपक्षी दलों ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है।
कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य सतेज पाटिल ने कहा कि शिंदे को मिली धमकी से लोगों में संदेह पैदा हो गया है कि देश में कानून-व्यवस्था है या नहीं।
पाटिल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री को उचित सुरक्षा दी जानी चाहिए।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रवक्ता महेश तपासे ने सवाल किया कि अगर उपमुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी मिलती है तो आम आदमी का क्या होगा?
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)