मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश में नकली N95 मास्क के कारखाने पर छापा मारा, एक को किया गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक कारखाने पर छापा मारा जहां नकली एन-95 मास्क बनाया जा रहा था. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि उसे ट्रांजिट रिमांड पर शहर लाया गया और यहां की एक अदालत ने उसे दो नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.
मुंबई, 31 अक्टूबर: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक कारखाने पर छापा मारा जहां नकली एन-95 मास्क बनाया जा रहा था. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से एन-95 मास्क की काफी मांग हैं. एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की इकाई-3 द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति से मिली जानकारी के बाद बृहस्पतिवार को छापेमारी की गयी.
उन्होंने बताया कि छापे के दौरान, पुलिस ने 5,000 घटिया मास्क, 11 लाख रुपये की एक प्रिंटिंग मशीन और दो प्रिंटिंग स्क्रीन जब्त की. उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
अधिकारी ने बताया कि उसे ट्रांजिट रिमांड पर शहर लाया गया और यहां की एक अदालत ने उसे दो नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 01:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

