मुंबई पुलिस ने करोड़ों रुपये के निवेश धोखाधड़ी मामले में टोरेस के सीईओ को गिरफ्तार किया
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने टोरेस निवेश धोखाधड़ी मामले में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तौसीफ रियाज को लोनावाला से गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
मुंबई, 28 जनवरी : मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने टोरेस निवेश धोखाधड़ी मामले में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तौसीफ रियाज को लोनावाला से गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वित्तीय धोखाधड़ी का मामला शिवाजी पार्क थाने में दर्ज होने के बाद से ही रियाज उर्फ जॉन कार्टर फरार था और उसके खिलाफ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया गया था. अधिकारी ने बताया कि ईओडब्ल्यू की एक टीम ने विशेष सूचना के आधार पर रियाज को सोमवार दोपहर को लोनावला से गिरफ्तार किया और इसके बाद उसे एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे तीन फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.
उन्होंने बताया कि मामले में अन्य फरार संदिग्धों की तलाश जारी है. टोरेस ब्रांड के स्वामित्व वाली ज्वेलरी कंपनी पर पोंजी योजनाओं के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है. यह घोटाला तब सामने आया जब सैकड़ों निवेशक इस महीने की शुरुआत में दादर (पश्चिम) स्थित टोरेस के स्टोर पर इकट्ठा हुए. बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी को देखते हुए बाद में मामला ईओडब्ल्यू को स्थानांतरित कर दिया गया. यह भी पढ़ें : School Holiday: तेलंगाना और वाराणसी में 28 जनवरी को स्कूलों की छुट्टियां घोषित, शब-ए-मेराज व कुंभ मेला के चलते लिया गया फैसला
अधिकारियों के अनुसार, अब तक 3,700 से अधिक निवेशक मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा चुके हैं. पीड़ित निवेशकों से कथित रूप से 57 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है. जांच के दौरान ईओडब्ल्यू ने कई स्थानों पर छापे मारे और करोड़ों रुपये की नकदी एवं आभूषण जब्त किए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

