देश की खबरें | मुंबई: आग से झुलस कर एक व्यक्ति घायल, तीन गाड़ियां जलकर खाक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के अंधेरी इलाके में बुधवार को तड़के कुछ गाड़ियों में आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति भी झुलस गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 13 दिसंबर मुंबई के अंधेरी इलाके में बुधवार को तड़के कुछ गाड़ियों में आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति भी झुलस गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना अंधेरी (पूर्व) में ‘महाकाली केव्स रोड’ पर ट्रांस रेजिडेंसी के सामने देर रात करीब दो बजकर 30 मिनट के आसपास की है।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में फारूक सिद्दीकी (45) नाम का एक व्यक्ति झुलस गया और तीन गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।
उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और देर रात दो बजकर 45 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।
एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि सिद्दीकी को पहले नगर निगम द्वारा संचालित अस्पताल ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए सतरस्ता के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)