एजेंसी न्यूज

Mumbai: होली मनाने के बाद समुद्र में नहाने गए पांच दोस्तों में से एक की डूबने से मौत, एक अन्य लापता

होली मनाने के बाद समुद्र में नहाने गए पांच दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता है. बचावकर्मी तीन अन्य लड़कों को बचाने में सफल रहे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Mumbai: होली मनाने के बाद समुद्र में नहाने गए पांच दोस्तों में से एक की डूबने से मौत, एक अन्य लापता
drowning (IMG: Pixabay)

मुंबई, 26 मार्च : होली मनाने के बाद समुद्र में नहाने गए पांच दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता है. बचावकर्मी तीन अन्य लड़कों को बचाने में सफल रहे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर को हुई जब पांच लड़कों का एक समूह होली खेलने के बाद माहिम और शिवाजी पार्क तट के बीच समुद्र में नहाने गया.

उन्होंने कहा, ‘‘उनमें से कुछ गहरे पानी में चले गए जहां वे डूबने लगे, जिसे देखकर उनके दोस्त मदद के लिए दौड़े, लेकिन वे भी तैरने के लिए संघर्ष करने लगे.’’ उन्होंने बताया कि माहिम में हिंदुजा अस्पताल के पास चौपाटी पर तैनात बचावकर्मियों ने चार लड़कों को समुद्र से बाहर निकाला, जबकि एक लड़का लापता है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र के भांडुप में 5 साल की बच्ची के अपहरण मामले में 4 महिला गिरफ्तार, आगे की जांच जारी

उन्होंने कहा, ‘‘बचाए गए लोगों को हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान हर्ष किंजले (19) को मृत घोषित कर दिया गया. दो अन्य सुरक्षित हैं जबकि उनके दोस्त की हालत स्थिर है.’’ उन्होंने बताया कि देर शाम अंधेरा होने के कारण तलाश एवं बचाव अभियान को रोक दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 01:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).