एजेंसी न्यूज

Mumbai: 10 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मध्य मुंबई में 10 करोड़ रुपये मूल्य के पांच किलोग्राम मेफेड्रोन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Mumbai: 10 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Credit -(Photo : X)

मुंबई, 19 जुलाई : स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मध्य मुंबई में 10 करोड़ रुपये मूल्य के पांच किलोग्राम मेफेड्रोन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने बृहस्पतिवार को सायन में प्रतिबंधित मादक पदार्थ (मेफेड्रोन) के साथ आरोपी एम एस शेख को गिरफ्तार किया.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंधेरी का रहने वाला है और उसने हैदराबाद से मेफेड्रोन मंगाया था ताकि उसे मुंबई और उसके उपनगरों में बेचा जा सके. यह भी पढ़ें : ‘स्पार्क’ उत्कृष्टता कार्यक्रम के तहत सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मप्र को 11 पुरस्कार

उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि शेख मेफेड्रोन की अंतरराज्यीय तस्करी में शामिल था. जब्त पदार्थ की कीमत 10 करोड़ रुपये है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).