एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई : एनसीबी ने 4.88 किलोग्राम चरस जब्त किया, दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई इकाई ने एक जलशोधक यंत्र के भीतर छिपाकर रखा गया 4.88 किलोग्राम चरस जब्त किया है जिसे एक मालवाहक सेवा के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई : एनसीबी ने 4.88 किलोग्राम चरस जब्त किया, दो लोग गिरफ्तार

मुंबई, 12 जून स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई इकाई ने एक जलशोधक यंत्र के भीतर छिपाकर रखा गया 4.88 किलोग्राम चरस जब्त किया है जिसे एक मालवाहक सेवा के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनसीबी ने जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

अधिकारी के मुताबिक, एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने शुक्रवार को यह मादक पदार्थ जब्त किया।

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ की खेप को एक जलशोधक यंत्र के भीतर छिपाकर रखा गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था।

अधिकारी ने कहा कि एनसीबी ने शनिवार को खेप भेजने वाले व्यक्ति और एक मालवाहक एजेंट को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि माहवाहक एजेंट खेप भेजने वाले व्यक्ति की पहचान के सत्यापन के बिना ही सामान बाहर भेजता था और ''मुख्य रिसीवर'' के निर्देश पर कई बार ऐसे पार्सल भेज चुका है।

अधिकारी ने कहा कि मालवाहक सेवा के जरिए खेप भेजने के लिए व्यक्ति ने फर्ज़ी पहचान का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क ने पहले भी इस तरह की खेप भेजी हैं।

एनसीबी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2022 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).