देश की खबरें | मुंबई : मां-बेटी की हत्या की गई, मृतका की दूसरी बेटी और चालक ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के उपनगर कांदिवली में एक महिला और उसकी बेटी की दूसरी बेटी और परिवार के वाहन चालक द्वारा कथित तौर पर हत्या करने का मामला सामने आया है। बाद में उन दोनों ने भी घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 30 जून मुंबई के उपनगर कांदिवली में एक महिला और उसकी बेटी की दूसरी बेटी और परिवार के वाहन चालक द्वारा कथित तौर पर हत्या करने का मामला सामने आया है। बाद में उन दोनों ने भी घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार-बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात महिला और उसकी बेटी की खून से लथपथ लाश मिली, जबकि उसकी दूसरी बेटी और चालक के शव परिसर में फंदे से लटके मिले। उन्होंने बताया कि मौके से कुछ ‘‘सुसाइड नोट’’ मिले हैं।

अधिकारी ने बताया कि घटना कांदिवली रेलवे स्टेशन के पास एक इमारत में हुई, जिसका इस्तेमाल परिवार द्वारा अस्पताल और घर के तौर पर किया जाता था।

उन्होंने बताया कि किरण दलवी (45), उनकी बेटी मुस्कान (26) के शव खून से लथपथ मिले,जबकि उनकी दूसरी बेटी भूमि (17) और चालक शिवदयाल सेन(60) के शव फंदे से लटके मिले।

पुलिस के मुताबिक, सेन करीब 10 साल से परिवार के वाहन चालक के तौर पर काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि भूमि और सेन ने कथित तौर पर किरण और मुस्कान दलवी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सेन के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दोनों ने दावा किया है कि उन्होंने किसी घरेलू विवाद की वजह से किरण और मुस्कान की हत्या की और अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी तब मिली जब पुलिस को किसी ने बताया कि एक व्यक्ति हाथ में हंसिया लेकर कांदिवली (पश्चिम) में देना बैंक जंक्शन पर घूम रहा है, जिसके बाद पुलिस ने इलाके की तलाशी ली।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को दो महिलाओं के साथ दलवी अस्पताल इमारत में दाखिल होते देखा था और उनकी चीखें सुनाई पड़ी थी।

उन्होंने बताया कि परिसर की तलाशी ली गई और अस्पताल सह आवास की दूसरी मंजिल पर किरण और मुस्कान के शव तड़के साढ़े तीन बजे मिले, जबकि सेन और भूमि के शव पहली मंजिल पर फंदे से लटकते मिले।

अधिकारी ने बताया कि सेन के पास से कई सुसाइड नोट मिले हैं, जिनमें मृतकों और घटना के बारे में कुछ जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि शवों को शताब्दी अस्पताल भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा-302 (हत्या) और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी