एजेंसी न्यूज

Mumbai: मां-बेटी बंगले में मृत पाई गई, दूसरी बेटी और एक व्यक्ति के शव फंदे से लटके पाए गए

मुंबई के उपनगर कांदिवली में एक महिला और उसकी बेटी के शव उनके बंगले में मिले हैं, जबकि दूसरी बेटी और एक व्यक्ति के शव फंदे से लटकते पाए गए. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Mumbai: मां-बेटी बंगले में मृत पाई गई, दूसरी बेटी और एक व्यक्ति के शव फंदे से लटके पाए गए
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

मुंबई, 30 जून : मुंबई के उपनगर कांदिवली में एक महिला और उसकी बेटी के शव उनके बंगले में मिले हैं, जबकि दूसरी बेटी और एक व्यक्ति के शव फंदे से लटकते पाए गए. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चारों शवों को बुधवार देर रात बरामद किया गया. पुलिस को आशंका है कि मां-बेटी की हत्या की गई है, जबकि जिनके शव फंदे से लटके मिले हैं, उन्होंने आत्महत्या की होगी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना कांदिवली रेलवे स्टेशन के पास दलवी बंगले में हुई. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान किरण दलवी, उनकी दो बेटियों मुस्कान और भूमि तथा शिवदयाल सेन के तौर पर की गई है. यह भी पढ़ें : हम सभी धर्मों का सम्मान करने का आह्वान करते हैं: संरा प्रवक्ता ने उदयपुर हत्या पर कहा

अधिकारी ने बताया कि भूमि और शिवदयाल के शव फंदे से लटके मिले हैं. उन्होंने बताया कि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2022 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).