दो कोविड देखभाल केंद्र बनायेगी मुंबई मेट्रो निगम

एमएमआरसीएल ने एक बयान में कहा कि वह दो कोविड देखभाल केंद्र बना रही है, जिनमें कुल 1,050 बिस्तर होंगे।

मुंबई, 24 मई मुंबई मेट्रो रेल निगम (एमएमआरसीएल) शहर में कोरोनो वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दो कोविड देखभाल केंद्र बना रही है। कंपनी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

एमएमआरसीएल ने एक बयान में कहा कि वह दो कोविड देखभाल केंद्र बना रही है, जिनमें कुल 1,050 बिस्तर होंगे।

उसने बयान में कहा, "200 ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों सहित लगभग 800 बिस्तरों वाला एक पृथक केंद्र दहिसर में बनाया जायेगा। इसके अलावा बोरिवली में 250 बिस्तरों वाला एक अन्य केंद्र बनाया जायेगा, जिसमें आईसीयू और डायलिसिस जैसी सुविधायें भी होंगी।’’

उसने कहा कि काम युद्धस्तर पर पूरा हो रहा है और अगले 2 सप्ताह में दोनों केंद्रों के तैयार हो जाने के अनुमान हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 50,231 मामले दर्ज किये गये हैं जबकि इसके कारण राज्य में 1,635 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका