मुंबई, 15 जनवरी मुंबई के चेम्बूर इलाके में गैंगस्टर छोटा राजन का जन्मदिन कथित रूप से मनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
तिलक नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और वह एक स्थानीय राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है।
गौरतलब है कि शनिवार को कथित रूप से हुई इस जन्मदिन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अदालत ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया और उसे अपना पासपोर्ट पुलिस को सौंपने तथा सात दिनों तक थाने में हाजिरी देने को कहा है।
गौरतलब है कि राजन पत्रकार जे. डे की हत्या का दोषी है और वह विभिन्न मामलों में तिहाड़ जेल में बंद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY