एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई: कोविड-19 का मरीज अस्पताल से भागा, प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में मादक पदार्थों से जुड़े मामले में गिरफ्तार एक कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति शहर के एक अस्पताल से भाग गया। संक्रमण की पुष्टि होने की बाद उसे वहां भर्ती कराया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई: कोविड-19 का मरीज अस्पताल से भागा, प्राथमिकी दर्ज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, छह नवंबर मुंबई में मादक पदार्थों से जुड़े मामले में गिरफ्तार एक कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति शहर के एक अस्पताल से भाग गया। संक्रमण की पुष्टि होने की बाद उसे वहां भर्ती कराया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आजाद मैदान पुलिस ने बृहस्पतिवार को दक्षिण मुंबई के अस्पताल से भाग जाने के बाद उक्त मरीज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़े | Republic TV के मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, विशेषाधिकार हनन मामले में गिरफ्तारी रोकी- महाराष्ट्र विधानसभा के सचिव को भेजा नोटिस.

अधिकारी के मुताबिक उस व्यक्ति को भायखला पुलिस ने पिछले महीने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।

उन्होंने कहा, कि 25 वर्षीय उस व्यक्ति को कुछ दिन पहले कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य द्वारा संचालित गोकुलदास तेजपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | मप्र में नतीजों के बाद की रणनीति पर सियासी कदमताल.

उन्होंने कहा कि मरीज के फरार होने के बाद अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने कहा, उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 224 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2020 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).