एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में कोविड-19 के अब तक के सबसे ज्यादा 8,832 मामले आए, 20 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 के 8832 मामले आए। महामारी की शुरुआत होने के बाद से एक दिन में ये सबसे ज्यादा मामले हैं।

देश की खबरें | मुंबई में कोविड-19 के अब तक के सबसे ज्यादा 8,832 मामले आए, 20 लोगों की मौत

मुंबई, दो अप्रैल मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 के 8832 मामले आए। महामारी की शुरुआत होने के बाद से एक दिन में ये सबसे ज्यादा मामले हैं।

एक दिन पहले शहर में संक्रमण के 8646 मामले सामने आए थे।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि शुक्रवार को 20 मरीजों की मौत हुई जो दिसंबर 2020 के बाद सबसे अधिक संख्या है।

मुंबई में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,32,192 हो गयी है जबकि अब तक 11,724 लोगों की मौत हुई है।

शहर में दो दिसंबर को संक्रमण से 20 लोगों की मौत हुई थी। कोविड-19 के कुल 44,328 नमूनों की जांच की गयी। अब तक 41,74,259 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

अस्पतालों से 5352 और मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 3,61,043 लोग ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2021 09:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).