देश की खबरें | मुंबई: बहुमंजिला इमारत में आग लगी, दम घुटने की शिकायत के कारण नौ लोग अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के भायखला इलाके में बृहस्पतिवार को 24 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसके बाद पांच बुजुर्गों समेत नौ लोगों को दम घुटने की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 23 नवंबर मुंबई के भायखला इलाके में बृहस्पतिवार को 24 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसके बाद पांच बुजुर्गों समेत नौ लोगों को दम घुटने की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग भायखला के घोडपदेव इलाके में महाराष्ट्र आवासीय एवं क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएचएडीए) कॉलोनी में न्यू हिंद मिल कंपाउंड में स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर सुबह तीन बजकर 40 मिनट पर लगी। इस जगह पर सरकार ने लोगों, मुख्य रूप से मिल श्रमिकों को फ्लैट दिए हैं।

उन्होंने बताया कि इमारत की विभिन्न मंजिलों से कम से कम 135 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों में से 25 को छत से, 30 को 15वीं मंजिल के आश्रय क्षेत्र से और 80 लोगों को 22वीं मंजिल के आश्रय क्षेत्र से निकाला गया।

पांच बुजुर्गों समेत नौ लोगों ने दम घुटने की शिकायत की। अधिकारियों ने कहा कि उन सभी को परेल में नगर निकाय द्वारा संचालित केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया और निगरानी में रखा गया।

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनकी पहचान लक्ष्मी राउत (70), अर्चना मोरे (75), पार्वतीबाई तम्बोले (85), लता तम्बोले (67), प्रणय तम्बोले (28), अर्चना निलेश मोरे, मुमताज (60), अभिश (36) और विशाल विजय मोरे (34) के रूप में हुई है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पांच दमकल गाड़ियों और पानी के तीन टैंकर को घटनास्थल पर भेजा गया और सुबह सात बजकर 20 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, ऐसा जान पड़ता है कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी