देश की खबरें | मुंबई: किराने की दुकान में लगी आग, बुरी तरह झुलसने से व्यक्ति की हुई मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में किराने की एक दुकान में आग लग गई और उसमें बुरी तरह झुलस जाने से 70 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 25 अप्रैल मुंबई में किराने की एक दुकान में आग लग गई और उसमें बुरी तरह झुलस जाने से 70 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि एंटॉप हिल इलाके के जय भवानी नगर में स्थित एक चॉल की एक मंजिला दुकान में बुधवार की रात करीब बारह बजे आग लगने की सूचना मिली थी।
उन्होंने बताया कि मृतक पन्नालाल वैश्य दुकान के ऊपरी हिस्से में फंसे हुए थे।
अधिकारी ने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को बताया कि उनके यहां पहुंचने से पहले दुकान के ऊपरी हिस्से में दो सिलेंडर विस्फोट हुए थे।
उन्होंने बताया कि आग ने बिजली के तारों, घरेलू सामानों और किराने की सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया था।
अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ियों ने 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया था।
उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने वैश्य को वहां से बाहर निकालकर पास में स्थित सायन अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह आग में बुरी तरह से झुलस गया था।
आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2024 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

