एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई: आठ मंजिला आवासीय इमारत के फ्लैट में लगी आग; कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महानगर के उपनगरीय कांदिवली में सोमवार दोपहर एक आठ मंजिला आवासीय इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई: आठ मंजिला आवासीय इमारत के फ्लैट में लगी आग; कोई हताहत नहीं

मुंबई, 23 अक्टूबर महानगर के उपनगरीय कांदिवली में सोमवार दोपहर एक आठ मंजिला आवासीय इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की चार गाड़ियां और अन्य वाहन मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि अडाणी पॉवर, पुलिस, बृहन्मुंबई महनगरपालिका (बीएमसी) वार्ड और 108 एम्बुलेंस सेवा सहित सभी संबंधित एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है।

अधिक ब्योरे की प्रतीक्षा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2023 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).