एजेंसी न्यूज

Mumbai: बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में आग लगी, पांच महिलाएं अस्पताल में भर्ती

मुंबई के कांजुरमार्ग स्थित एक आवासीय इमारत की चौथी मंजिल के एक फ्लैट में रविवार सुबह आग लगने के बाद पांच महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से तीन बुजुर्ग महिलाएं हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Mumbai: बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में आग लगी, पांच महिलाएं अस्पताल में भर्ती

मुंबई, 26 मार्च : मुंबई के कांजुरमार्ग स्थित एक आवासीय इमारत की चौथी मंजिल के एक फ्लैट में रविवार सुबह आग लगने के बाद पांच महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से तीन बुजुर्ग महिलाएं हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि कर्वे नगर के म्हाडा कॉलोनी स्थित एक बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में सुबह नौ बजकर करीब 26 मिनट पर आग लग गई और करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया. यह भी पढ़ें : राहुल के समर्थन में देशभर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन, भाजपा सरकार की आलोचना की

उन्होंने बताया, "आग बिजली के तारों, कॉमन मीटर केबिन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक डक्ट तक ही सीमित थी. दमकल विभाग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और फंसे हुए पांचों महिलाओं को वहां से निकाला गया." उन्होंने बताया, ‘‘पांचों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सभी की हालत स्थिर है."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2023 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).