देश की खबरें | मुंबई: पत्नी को कार से टक्कर मारने के आरोप में फिल्म निर्माता कमल मिश्रा से पूछताछ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद बृहस्पतिवार को उपनगरीय मुंबई के एक थाने में उन्हें घर से पूछताछ के लिए लाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 27 अक्टूबर फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद बृहस्पतिवार को उपनगरीय मुंबई के एक थाने में उन्हें घर से पूछताछ के लिए लाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मिश्रा की पत्नी ने आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता ने उन्हें कार से टक्कर मारी थी।
अधिकारी ने बताया कि यह कथित घटना 19 अक्टूबर को अंधेरी (पश्चिम) में दंपती के अपार्टमेंट की पार्किंग में हुई थी, जब मिश्रा की पत्नी ने उन्हें कार में एक अन्य महिला के साथ देखा था।
अधिकारी ने कहा, हिंदी फिल्म 'देहाती डिस्को' के निर्माता मिश्रा के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद उन्हें घर से अंबोली थाने ले जाया गया।
उन्होंने बताया, ''बृहस्पतिवार दोपहर, हम मिश्रा को पूछताछ के लिए लाए थे और हम मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म निर्माता को गिरफ्तार नहीं किया गया है।''
शिकायत के मुताबिक, घटना वाले दिन पीड़िता अपने पति को ढूंढने के लिए पार्किंग की तरफ गईं थीं और वहां कार में उन्होंने मिश्रा को एक अन्य महिला के साथ देखा था।
उन्होंने बताया कि पत्नी की शिकायत के आधार पर अबोली थाने में मिश्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2022 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

