खेल की खबरें | नॉकआउट की दौड़ में बने रहने के लिये मुंबई की निगाहें ओडिशा को हराने पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आत्मविश्वास से भरी मुंबई की टीम गुरूवार से यहां शुरू होने वाले अपने अंतिम एलीट ग्रुप डी रणजी ट्राफी मैच में ओडिशा के खिलाफ जीत पर निगाह लगाये है क्योंकि नॉकआउट की दौड़ में बने रहने के लिये उसे छह अंक चाहिए होंगे।

अहमदाबाद, दो मार्च आत्मविश्वास से भरी मुंबई की टीम गुरूवार से यहां शुरू होने वाले अपने अंतिम एलीट ग्रुप डी रणजी ट्राफी मैच में ओडिशा के खिलाफ जीत पर निगाह लगाये है क्योंकि नॉकआउट की दौड़ में बने रहने के लिये उसे छह अंक चाहिए होंगे।

इस समय मुंबई नौ अंक लेकर ग्रुप में शीर्ष पर है। उसने पिछले मैच में गोवा के खिलाफ अंतिम मैच में जीत हासिल की थी जबकि इससे पिछले मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी के आधार पर बढ़त बनायी थी।

अगर मुंबई की टीम ओडिशा को हरा देती है तो उसके 15 अंक हो जाएंगे और बोनस अंक सहित जीत दर्ज करती है तो उसके 16 अंक हो जायेंगे।

सौराष्ट्र की टीम आठ अंक से दूसरे स्थान पर है, अगर वे गोवा को हरा देते हैं तो उसके 14 अंक हो जायेंगे।

अगर मुंबई पहली पारी की बढ़त बनाती है और सौराष्ट्र जीत जाती है तो सौराष्ट्र अगले दौर में पहुंच जायेगी। इसलिये अमोल मजूमदार की कोचिंग वाली टीम बोनस अंक सहित जीत दर्ज करने के लिये बेताब होगी।

कप्तान पृथ्वी साव बड़ी पारी खेलने के लिये बेताब होंगे तो श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट के लिये भारतीय टीम से बाहर किये गये अनुभवी अजिंक्य रहाणे भी रन जोड़ना चाहेंगे।

युवा बल्लेबाज सरफराज खान भी अपनी अच्छी लय को जारी रखना चाहेंगे। वहीं मुंबई को अगर बड़ा स्कोर बनाना है तो विकेटकीपर आदित्य तारे को भी बड़ी पारी खेलनी होगी।

शम्स मुलानी के हरफनमौला प्रदर्शन से मुंबई ने गोवा पर जीत दर्ज की थी और यह बायें हाथ का स्पिनर भी इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेगा।

ओडिशा के महज तीन अंक हैं जिससे वह दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है।

ग्रुप का दूसरा मैच गत चैम्पियन सौराष्ट्र और गोवा के बीच खेला जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज