देश की खबरें | मुंबई- दिल्ली राजधानी विशेष ट्रेन अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर पर रूकेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य रेलवे ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली राजधानी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन नौ जनवरी से मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्टेशन पर भी रूकेगी। साथ में इस ट्रेन की गति में भी वृद्धि की जाएगी जिससे मुंबई-दिल्ली के बीच यात्रा करने में लगने वाला समय कम होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात जनवरी मध्य रेलवे ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली राजधानी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन नौ जनवरी से मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्टेशन पर भी रूकेगी। साथ में इस ट्रेन की गति में भी वृद्धि की जाएगी जिससे मुंबई-दिल्ली के बीच यात्रा करने में लगने वाला समय कम होगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, राजधानी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को शाम चार बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और अगले दिन सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि ट्रेन हर मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को शाम चार बजकर 55 मिनट पर हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर सीएसएमटी पहुंचेगी।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि ट्रेन सीएसएमटी से हजरत निजामुद्दीन पहुंचने में 55 मिनट बचाएगी जबकि दिल्ली से मुंबई पहुंचने में 35 मिनट कम लेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुपरफास्ट विशेष ट्रेन अब ग्वालियर पर रुका करेगी।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया है, " नौ जनवरी से मुंबई और दिल्ली के बीच सुपरफास्ट विशेष ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री अपने गंतव्य पहले की तुलना में जल्दी पहुंचेंगे और समय में भी बदलाव किया गया है। साथ में ट्रेन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी रूकेगी। "

मध्य रेलवे ने यह भी कहा कि जिन यात्रियों के पास आरक्षण वाला टिकट है, उन्हें ही इन विशेष ट्रेनों में सवार होने दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी