देश की खबरें | मुंबई की अदालत ने बांग्लादेशी नागरिक को जमानत देने से इनकार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक अदालत ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और बिना वैध दस्तावेजों के देश में रहने के आरोपी बांग्लादेश के एक नागरिक को जमानत देने से इनकार कर दिया है।
मुंबई, 28अक्टूबर मुंबई की एक अदालत ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और बिना वैध दस्तावेजों के देश में रहने के आरोपी बांग्लादेश के एक नागरिक को जमानत देने से इनकार कर दिया है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अभिजीत नंदगांवकर ने बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद इमरान अली शेख की याचिका मंगलवार को खारिज करते हुए कहा कि अगर आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया जाता है तो इससे ‘‘ समाज को गलत संदेश जाएगा और अवैध तथा अनधिकृत आव्रजन की समस्या, जिससे भारत पहले ही जूझ रहा है, और बढ़ जएगी।
शेख को पहले गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ वकोला पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
आरोपी ने दूसरी बार जमानत याचिका दाखिल की थी।
यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ की बदल रही तस्वीर, देशभर में जल संरक्षण में सूरजपुर और नदी-नालों के सुधार में बिलासपुर सबसे आगे.
इससे पहले एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने उनकी याचिका को इस आधार पर खारिज कर दिया था कि वह ऐसे वैध दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहा है जो साबित करते हों कि वह भारतीय नागरिक है।
आरोपी ने सत्र अदालत के समक्ष अपनी दलील में दावा किया कि उसने कोई अपराध नहीं किया है और उसके खिलाफ दर्ज मामला ‘‘गलत और निराधार’’ है।
उसने यह भी दावा किया कि वह मुंबई का स्थायी निवासी हैं।
अभियोजन पक्ष ने अदालत से कहा कि शेख गैरकानूनी तरीके सें बांग्लादेश से भारत आया और सरकारी अधिकारियों से वैध अनुमति लिए बगैर यहां रह रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)