महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में आज जारी रहेगी भारी बारिश, मुंबई और ठाणे सहित कई इलाकों में अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों और मुंबई में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरि के लिए शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया था और पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में कई स्थानों पर शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया था.
मुंबई, 4 जुलाई: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों और मुंबई में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरि के लिए शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया था और पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में कई स्थानों पर शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया था.
भारत मौसम विज्ञान विभाग, मुंबई के उपमहानिदेशक के एस होसालिकर ने शनिवार को ट्वीट किया कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में भारी बारिश हुई. उन्होंने ट्वीट किया, "मुंबई और पश्चिम तट में आज भारी बारिश जारी रहेगी." होसालिकर ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद शहर और इसके आस-पास के इलाकों में 25 मिमी से 30 मिमी बारिश दर्ज हुई.
यह भी पढ़ें: Mumbai Rains: मुंबई में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की आशंका, हाई टाइड के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी
मौसम विभाग के डेटा के अनुसार मुंबई के कोलाबा मौसम ब्यूरो ने पिछले 24 घंटे में 169 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि इसी अवधि में सांताक्रूज मौसम स्टेशन ने 157 मिमी बारिश दर्ज की. इस बीच, रत्नागिरी ब्यूरो ने शुक्रवार से 69.3 मिमी और हरनाई मौसम स्टेशन ने 165.2 मिमी बारिश दर्ज की. रायगढ़ जिले में अलीबाग ब्यूरो ने समान अवधि में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2020 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

