खेल की खबरें | नार्थईस्ट यूनाईटेड के खिलाफ जीत से शुरुआत करने उतरेगा मुंबई सिटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई सिटी की टीम 19 नए खिलाड़ियों और स्पेन के नए कोच के साथ शनिवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में नार्थईस्ट यूनाईटेड के खिलाफ जीत के साथ अपना अभियान शुरू करने के इरादे से उतरेगी।

वास्को, 20 नवंबर मुंबई सिटी की टीम 19 नए खिलाड़ियों और स्पेन के नए कोच के साथ शनिवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में नार्थईस्ट यूनाईटेड के खिलाफ जीत के साथ अपना अभियान शुरू करने के इरादे से उतरेगी।

मुंबई सिटी की टीम कभी आईएसएल खिताब नहीं जीत पाई है और उसे उम्मीद होगी कि नए कोच सर्जियो लोबेरा के मार्गदर्शन में उसकी किस्मत बदलेगी। लोबेरा के मार्गदर्शन में एफसी गोवा ने 2019 में सुपर कप खिताब जीता था जबकि टीम आईएसएल में उप विजेता भी रही।

यह भी पढ़े | World Test Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नियम में हुआ बदलाव, टीम इंडिया पहले स्थान से लुढ़की.

मुंबई की टीम के पास बार्थोलोम्यू ओगबेचे और एडम लि फोंड्रे के रूप में दो अच्छे स्ट्राइकर हैं जो किसी भी विरोधी टीम को परेशान करने में सक्षम हैं। टीम ने अहमद जाहोउ और इंग्लैंड के जन्में जापान के काइ गोडार्ड के रूप में उम्दा मिडफील्डर को अपने साथ जोड़ा है और टीम के प्रदर्शन में इनकी भूमिका अहम होगी।

लोबेरा के पास इसके अलावा फारूख चौधरी, ह्यूगो बोमस, हरनेन सेंटाना, रेनियर फर्नांडिज, रोवलिन बोर्गेस और प्रांजल भूमिज के रूप में कई विकल्प होंगे।

यह भी पढ़े | जब Sachin Tendulkar ने Brad Hogg से कहा था, ‘ऐसा फिर कभी नहीं होगा’.

मंदार राव देसाई के शामिल होने से मुंबई एफसी का डिफेंस मजबूत हुआ है और सार्थक गोलुइ, सेनेगल के मोर्ताडा फॉल और मोहम्मद राकिप के साथ मिलकर वह किसी भी आक्रमण को रोकने के लिए तैयार हैं।

दूसरी तरफ नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी की टीम नए कोच गेरार्ड नुस के मार्गदर्शन में पिछले सत्र के खराब प्रदर्शन की निराशा को पीछे छोड़ना चाहेगी।

टीम को अपने विदेशी खिलाड़ियों से काफी उम्मीद होगी जिसमें क्वीन्स पार्क रेंजर्स के पूर्व खिलाड़ी इदरिसा साइला और घाना के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्वेसी अपैया अहम हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान