एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मुंबई सिटी और हैदराबाद एफसी का मैच 1-1 से ड्रा रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई सिटी एफसी और हैदराबाद एफसी के बीच शनिवार को मुंबई फुटबॉल एरिना में खेला गया इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता का मैच 1-1 से ड्रा रहा।

खेल की खबरें | मुंबई सिटी और हैदराबाद एफसी का मैच 1-1 से ड्रा रहा

मुंबई, चार फरवरी मुंबई सिटी एफसी और हैदराबाद एफसी के बीच शनिवार को मुंबई फुटबॉल एरिना में खेला गया इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता का मैच 1-1 से ड्रा रहा।

इस मैच में मिले एक अंक से मुंबई सिटी के 43 अंक हो गए हैं और इस तरह से उसने एक सत्र में सर्वाधिक अंक हासिल करने का नया रिकार्ड बनाया।

मैच का पहला गोल 23वें मिनट में मुंबई सिटी के अर्जेटीनी स्ट्राइकर जॉर्ज परेरा डियाज ने पेनल्टी किक पर किया। मिडफील्डर हितेश शर्मा ने 65वें मिनट में गोल करके हैदराबाद एफसी को बराबरी दिलाते हुए स्कोर 1-1 कर दिया।

मुंबई सिटी ने इस तरह से वर्तमान सत्र में अपराजित रहने का सिलसिला रिकॉर्ड 17 मैचों तक पहुंचा दिया है और वह अंक तालिका के शीर्ष पर बरकरार है। उसके 17 मैचों में 13 जीत और चार ड्रा से 43 अंक हो गए हैं।

हैदराबाद एफसी के 16 मैचों में 11 जीत, तीन ड्रा और दो हार से 36 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर है।

तालिका में सबसे निचले स्थानों पर चल रही दो टीमों के बीच खेले गए दिन के एक अन्य मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी को 2-0 से हराया।

जमशेदपुर की तरफ से रित्विक दास (39वें मिनट) और डेनियल चीमा (57वें) ने गोल किए।

इस जीत से जमशेदपुर के 17 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और वह दसवें स्थान पर है। नॉर्थईस्ट यूनाईटेड की यह 15वीं हार है और उसके 17 मैचों में चार अंक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2023 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).