देश की खबरें | मुंबई: अपहरण और हमले के आरोप में शिवसेना के पूर्व पार्षद तथा छह अन्य पर मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के बोरीवली इलाके में चलती कार में 22 वर्षीय एक व्यक्ति का कथित तौर पर अपहरण और उस पर हमला करने के आरोप में शिवसेना के एक पूर्व पार्षद तथा छह अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, नौ जुलाई मुंबई के बोरीवली इलाके में चलती कार में 22 वर्षीय एक व्यक्ति का कथित तौर पर अपहरण और उस पर हमला करने के आरोप में शिवसेना के एक पूर्व पार्षद तथा छह अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एमएचबी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने शिवसेना के पूर्व पार्षद शीतल म्हात्रे और छह अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज किया।
अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता राहुल धानुका का दावा है कि वह शुक्रवार को अपने घर जा रहा था, जब एक एसयूवी ने उसकी कार को टक्कर मार दी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वाहन से चार-पांच लोग उतरे, जिसमें म्हात्रे भी मौजूद थे, और उन्होंने अपशब्द कहे तथा मारपीट की। अधिकारी ने कहा कि बाद में जब धानुका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने निकले, तब एक अन्य एसयूवी उनकी आवासीय इमारत पर पहुंची और आरोपियों ने उन पर हमला किया।
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि आरोपी उनका अपहरण कर कार में ले गए और चलते वाहन में उन्हें पीटते रहे। उन्होंने कहा कि एक आरोपी हमले के दौरान म्हात्रे का नाम लेता रहा।
अधिकारी ने कहा कि विशाल जाधव, कुणाल ठाकुर, मनीष पाटिल, विराज जावेरी, शीतल म्हात्रे और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है। अधिकारी ने कहा कि म्हात्रे ने भी धानुका के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2022 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

