Mumbai: लाखों रुपये की ‘कोरेक्स सिरप’ की बोतलें जब्त, दो लोग गिरफ्तार
मुंबई के उपनगरीय गोवंडी में चार लाख रुपये मूल्य की ‘कोरेक्स सिरप’ की बोतलें तथा कुछ दवाइयां बरामद कर दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मुंबई, 10 अगस्त : मुंबई के उपनगरीय गोवंडी में चार लाख रुपये मूल्य की ‘कोरेक्स सिरप’ की बोतलें तथा कुछ दवाइयां बरामद कर दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि शिवाजी नगर पुलिस ने असगर कुरैशी उर्फ बिल्ला (24) और इश्तियाक कबीर खान (40) को रफीक नगर से तड़के गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि पुलिस को आरोपियों के पास से कुछ गोलियां और ‘कोरेक्स सिरप’ की 380 बोतलें बरामद हुई हैं. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: सहारनपुर में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में भाई ने की भाई की हत्या
अधिकारी ने बताया कि स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है.
Tags
संबंधित खबरें
Petrol Price Today, March 21, 2026: दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल के दाम स्थिर, लेकिन प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में लगी आग; जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Silver Rate Today, March 21, 2026: चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है 1 किलो चांदी का भाव? देखें आज की रेट लिस्ट
Gold Rate Today, March 21, 2026: सोने की कीमतों में आई मामूली गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? जानें आज की रेट लिस्ट
Weather Forecast Today, March 21: कोलकाता और चेन्नई में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान
\