खेल की खबरें | मुंबई ने दूसरे टी20 में ओमान को 18 रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की 75 रन की पारी के बाद कप्तान शम्स मुलानी (12 रन पर तीन विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने गुरुवार को यहां दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में ओमान को 18 रन से हराया।

मस्कट, 26 अगस्त सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की 75 रन की पारी के बाद कप्तान शम्स मुलानी (12 रन पर तीन विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने गुरुवार को यहां दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में ओमान को 18 रन से हराया।

ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने जायसवाल की 59 गेंद में 75 रन की पारी की बदौलत छह विकेट पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में ओमान की टीम नौ विकेट पर 144 रन ही बना सकी।

पहला मैच गंवाने वाले मुंबई ने इस जीत से तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी।

मुंबई ने सलामी बल्लेबाज आकर्षित गोमेल (0), साईराज पाटिल (4) और हार्दिक तमोरे (4) के विकेट जल्दी गंवा दिए जिससे टीम का स्कोर तीन विकेट पर 32 रन हो गया।

जायवाल ने हालांकि टीम को संभाला और अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े जिससे मुंबई की टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

जायसवाल ने अरमान जाफर (21 गेंद में 20 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 40 रन जोड़कर पारी को संभाला।

जाफर स्पिनर आकिब इलियास (32 रन पर दो विकेट) को उन्हीं की गेंद पर कैच देकर पवेलियन लौटे। इलियास ने मुलानी (11) को भी आउट किया।

जायसवाल ने हालांकि इसके बाद अमन मलिक (15 गेंद में नाबाद 31, दो चौके, दो छक्के) के साथ छठे विकेट के लिए तेजी से 53 रन जोड़े। सुजित नायक ने भी नाबाद 13 रन बनाए।

ओमान को सलामी बल्लेबाजों जतिंदर सिंह (25 गेंद में 51 रन) और शोएब खान (12) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद मुंबई ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए और टीम का स्कोर जल्द ही सात विकेट पर 127 रन हो गया। मुंबई ने अंतत: आसान जीत दर्ज की।

बायें हाथ के स्पिनर नायक ने भी 10 रन देकर दो विकेट चटकाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी