देश की खबरें | मुंबई एटीएस ने ‘संवेदनशील’ जानकारी लीक करने के आरोप में बंगाल के युवक को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पश्चिम बंगाल में उत्तर दिनाजपुर जिले के निवासी एक युवक को पाकिस्तान सहित कई देशों को कथित तौर पर सुरक्षा से संबंधित ‘‘संवेदनशील’’ जानकारी मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, 18 दिसंबर मुंबई पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पश्चिम बंगाल में उत्तर दिनाजपुर जिले के निवासी एक युवक को पाकिस्तान सहित कई देशों को कथित तौर पर सुरक्षा से संबंधित ‘‘संवेदनशील’’ जानकारी मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति एक निर्माण श्रमिक है और कालियागंज क्षेत्र के कंक्रामोर गांव का निवासी है। उसने बांग्लादेश, फलस्तीन और ईरान में अज्ञात एजेंसियों को कुछ जानकारी भी मुहैया कराई है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी को शुक्रवार सुबह उसके आवास से गिरफ्तार किया गया और फिर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया। मुंबई पुलिस एटीएस ने उसे मुंबई ले जाने से पहले उससे पूछताछ की।’’
एटीएस को आरोपी के बारे में तब पता चला जब इसी तरह के आरोप में महाराष्ट्र में गिरफ्तार किए गए एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ की गई।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि युवक निर्माण-संबंधी काम के लिए महाराष्ट्र गया था और उसी समय वह कथित तौर पर ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ गतिविधियों में शामिल हो गया।
उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में काम करने के दौरान वह गिरफ्तार किए गए दूसरे व्यक्ति का दोस्त बन गया और अपराध में शामिल हो गया। वे मुंबई डॉकयार्ड जाते थे और वहां जहाजों की आवाजाही का विवरण नोट करते थे। फिर संबंधित जानकारी विदेशी एजेंसियों को देते थे।’’
अधिकारी ने बताया कि युवक ने महाराष्ट्र में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से कई लेनदेन किए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)