Mumbai: अमिताभ बच्चन के बाएं पैर की नस कटी, अस्पताल में भर्ती हुए थे
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार को बताया कि उनके बाएं पैर की एक नस कट जाने के बाद उन्हें हाल ही में एक अस्पताल पहुंचना पड़ा था.
मुंबई, 23 अक्टूबर : सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार को बताया कि उनके बाएं पैर की एक नस कट जाने के बाद उन्हें हाल ही में एक अस्पताल पहुंचना पड़ा था. इस साल 80 वर्ष के हुए बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर यह जानकारी दी और कहा कि रक्तस्राव को नियंत्रित करने के लिए उनके पैर में टांके लगे हैं.
घटना के बारे में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘‘जूते में लगे धातु के एक टुकड़े ने मेरे बाएं पैर की नस काट दी. जब कट से खून लगातार बहने लगा तो समय पर स्टाफ और चिकित्सकों की एक टीम ने मेरी सहायता की. समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से मेरा उपचार हो गया, हालांकि कुछ टांके लगाए गए हैं.’’ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के प्रस्तोता ने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें पैर पर दबाव न डालने, चलने या ट्रेडमिल तक पर भी नहीं चलने की सलाह दी थी. यह भी पढ़ें :Janhvi Kapoor ने सेक्सी लेदर बॉडीकॉन ड्रेस में बिखेरा जलवा, यूजर्स बोले – हॉट चॉकलेट (See Pics)
उन्होंने लिखा, ‘‘चिकित्सकों ने खड़े न होने, हिलने-डुलने, ट्रेडमिल पर चलने, घाव पर दबाव नहीं डालने को कहा!! कभी-कभी चरम की संतुष्टि अस्तित्व संबंधी सुख या दुख ला सकती है....’’ शनिवार को अभिनेता ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट से तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें उनके बाएं पैर पर पट्टी बंधी दिखी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2022 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

