Mumbai: ध्वस्तीकरण के दौरान इमारत का एक हिस्सा वाहनों पर गिरा, कोई हताहत नहीं
मुंबई के बोरिवली इलाके में शुक्रवार दोपहर पांच मंजिला इमारत को गिराने के दौरान उसका एक हिस्सा कुछ वाहनों पर गिर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 28 अक्टूबर : मुंबई के बोरिवली इलाके में शुक्रवार दोपहर पांच मंजिला इमारत को गिराने के दौरान उसका एक हिस्सा कुछ वाहनों पर गिर गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि घटना बोरिवली पश्चिमी के वजीरा नाका इलाके में एल टी रोड पर स्थित कमला रेजीडेंसी इमारत में हुई, लेकिन इसमें कोई घायल नहीं हुआ है.
एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘यह घटना तब हुई जब इमारत को ध्वस्त किया जा रहा था. इमारत का कुछ हिस्सा नजदीक खड़े वाहनों पर गिर गया. घटना में चार से पांच वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं.’’ यह भी पढ़ें : केरल सरकार ने कांग्रेस विधायक की अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया
उन्होंने बताया, ‘‘गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.’’अधिकारी ने बताया कि मौके पर अग्निशमन दल और कुछ पुलिस कर्मी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2022 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

