एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई: 14 लोगों ने पुरानी रंजिश में की एक व्यक्ति की चाकू से हत्या, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या और दो लोगों को घायल करने के आरोप में चार लोगों के गिरफ्तार किया गया है,जबकि दस आरोपियों की तलाश की जा रही है।

देश की खबरें | मुंबई: 14 लोगों ने पुरानी रंजिश में की एक व्यक्ति की चाकू से हत्या, दो घायल

मुंबई, 28 अगस्त मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या और दो लोगों को घायल करने के आरोप में चार लोगों के गिरफ्तार किया गया है,जबकि दस आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अधिकारियों ने सोमवार के यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूर्व में उनके खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई गई एक शिकायत के बदले में यह हमला किया।

चूनाभट्टी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार रात को आरोपियों ने साजिद अली कुरैशी को रोका और उस पर कई बार चाकूसे वार किया। कुरैशी के भाई ने आरोपियों के खिलाफ पूर्व में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया, ‘‘ हमलावरों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। हमले में साजिद का चचेरा भाई और एक नाबालिग घायल हो गया। कुरैशी नगर में हुई इस घटना में साजिद की मौत हो गई।’’

अधिकारी ने बताया कि हत्या, हत्या का प्रयास,दंगा और अन्य अपराधों के आरोपों पर मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि चार लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान फुजैल इदरीसी (19), जैद सैय्यद (20), हलीम खान (55) और हारून कुरैशी (40) के रूप में हुई है। दो महिलाओं सहित 10 अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2023 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).