देश की खबरें | मल्टीप्लेक्स संगठन ने सरकार से सिनेमाघरों को खोलने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के रोकथाम के मद्देनजर देश में सिनेमाघर अब भी बंद हैं और मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार को सरकार से 'तत्काल' सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति देने की अपील की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 सितंबर कोरोना वायरस महामारी के रोकथाम के मद्देनजर देश में सिनेमाघर अब भी बंद हैं और मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार को सरकार से 'तत्काल' सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति देने की अपील की।

संगठन ने कहा कि लाखों लोगों को नौकरियां देने वाले इस क्षेत्र को पिछले छह महीने में 9,000 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़े | दिल्ली के प्रदेश बीजेपी कार्यालय में 17 लोग कोरोना संक्रमित : 15 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश में पीवीआर, आईनोक्स और सिनेपोलिस जैसे सभी मल्टीप्लेक्स (कई स्क्रीन वाले सिनेमाघर) का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था ने कहा कि इस क्षेत्र में सीधे तौर पर दो लाख लोगों को रोजगार मिलता है और अप्रत्यक्ष तौर पर भी लाखों लोगों को इससे रोजगार मुहैया होता है।

संस्था ने फिल्मों को 'सॉफ्ट पावर ऑफ इंडिया' बताते हुए कहा कि देश में सिनेमा लाखों लोगों के मनोरंजन का मुख्य साधन है और अभी देश में 10,000 सिनेमा स्क्रीन लगभग पिछले छह महीने से बंद हैं। सिनेमाघर क्षेत्र को वित्तीय नुकसान हुआ है और अब अगर सरकार सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत नहीं देती है तो लोगों की नौकरियां जाएंगी।

यह भी पढ़े | CM Pema Khandu Tests Positive For COVID-19: अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी.

ट्विटर पर यह अपील हैशटैग ‘अनलॉक सिनेमा सेव जॉब्स’ (सिनेमाघर खोलें, नौकरियां बचाएं) पोस्ट करने के साथ ही कुछ अखबारों में इस संबंध में विज्ञापन भी आए हैं।

फिल्मनिर्माता अनुराग कश्यप ने भी ट्विटर पर इस अपील को समर्थन दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\