देश की खबरें | मुलायम सिंह यादव, नीतीश प्रामाणिक को मतदान के लिए नए मतपत्र दिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति पद के लिए सोमवार को हो रहे चुनाव के दौरान भातीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नीतीश प्रामाणिक और समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को नए मतपत्र दिए गए, क्योंकि वे पहली कोशिश में अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाए।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई राष्ट्रपति पद के लिए सोमवार को हो रहे चुनाव के दौरान भातीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नीतीश प्रामाणिक और समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को नए मतपत्र दिए गए, क्योंकि वे पहली कोशिश में अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाए।

सूत्रों ने बताया कि व्हीलचेयर पर संसद भवन पहुंचे 82 वर्षीय यादव वोट डालने के दौरान लड़खड़ा गए और उन्हें मतदान का एक और मौका दिया गया।

उन्होंने बताया कि प्रामाणिक पहली कोशिश में ठीक तरह से मतदान नहीं कर सके और उन्हें नियमों के तहत मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए दूसरा मौका दिया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी व्हीलचेयर पर थे और मतदान अधिकारियों ने वोट डालने में उनकी मदद की।

गुजरात से कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य अमी याग्निक पार्टी की मतदान एजेंट हैं जबकि भाजपा ने वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत को यह जिम्मेदारी दी है।

भारत के 15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान हो रहा है जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\