खेल की खबरें | मुकुंद पहले एकल में मैच के बीच से हटे, भारत मोरक्को से 0-1 से पीछे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शशि कुमार मुकुंद उमस भरी परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में नाकाम रहे और मोरक्को के यासीन दलीमी के खिलाफ शुरुआती एकल मैच के बीच से हट गए जिससे भारत शनिवार को यहां डेविस कप विश्व ग्रुप दो में 0-1 से पिछड़ गया।

लखनऊ, 16 सितंबर शशि कुमार मुकुंद उमस भरी परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में नाकाम रहे और मोरक्को के यासीन दलीमी के खिलाफ शुरुआती एकल मैच के बीच से हट गए जिससे भारत शनिवार को यहां डेविस कप विश्व ग्रुप दो में 0-1 से पिछड़ गया।

इसमें से पहले थोड़ी देर के लिए बारिश हुई थी जिससे परिस्थितियां अधिक मुश्किल हो गई और ऐसे में पहली बार डेविस कप में खेल रहे दोनों खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर का अच्छा परीक्षण हुआ।

कोर्ट पर तीन घंटे और आठ मिनट बिताने के बाद 26 वर्षीय मुकुंद मुकाबले से हट गए। उन्हें तब चलने में भी परेशानी हो रही थी। जिस समय भारतीय खिलाड़ी ने हटने का फैसला किया तब वह 7-6 (4) 5-7 1-4 से पीछे चल रहे थे।

मुकुंद विश्व रैंकिंग में 192वें जबकि दलीमी उनसे काफी पीछे 365वें स्थान पर हैं।

भारतीय कोच जीशान अली ने कहा,‘‘ हम जानते हैं कि इस मुकाबले में फिटनेस की भूमिका अहम होगी। परिस्थितियां कड़ी हैं लेकिन ऐसा दोनों खिलाड़ियों के मामले में है। मुकुंद के पास मौके थे लेकिन वह उन्हें भुना नहीं पाया। एक बार जब आप पर थकान हावी हो जाती है और आपको चलने में भी परेशानी होती है तो फिर वापसी करना मुश्किल हो जाता है।’’

भारत का दारोमदार देश के नंबर एक खिलाड़ी सुमित नागल पर टिका है जो दूसरे एकल में एडम मोंदिर से खेल रहे है।

मुकुंद ने डबल फॉल्ट से शुरुआत की लेकिन वह अपनी सर्विस बचाए रखने में सफल रहे। दोनों खिलाड़ियों ने इसके बाद अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया जिससे यह सेट टाईब्रेकर तक खिंच गया।

टाईब्रेकर में मुकुंद ने दलीमी की गलतियों का फायदा उठाकर 4-1 से बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद दलीमी ने पहला सेट प्वाइंट बचाया लेकिन दूसरे मौके पर उनका फोरहैंड बाहर चला गया।

दलीमी ने दूसरे सेट के पहले गेम में ही अपनी सर्विस गंवा दी। मुकुंद ने जल्द ही 3-1 से बढ़त हासिल कर ली। यह 4-1 हो सकता था लेकिन दलीमी ने पांचवें गेम में दो ब्रेक प्वाइंट बचाए।

मुकुंद इसके बाद संघर्ष करते नजर आए। उनका अपनी सर्विस पर नियंत्रण नहीं रहा जिसका फायदा उठाकर दलीमी ने स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया। मोरक्को के खिलाड़ी ने इसके बाद 12वें गेम में भारतीय खिलाड़ी की सर्विस तोड़कर मैच को निर्णायक सेट तक खींच दिया।

मुकुंद तीसरे सेट में शुरू से ही फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे थे और आखिर में उन्होंने हटने का फैसला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\