Mukul Roy को पश्चिम बंगाल विधानसभा में लोक लेखा समिति का सदस्य चुना गया
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा की लोक लेखा समिति का सदस्य निर्विरोध चुन लिया गया. भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनके नामांकन का विरोध किया गया था क्योंकि रॉय भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत कर आए थे.
कोलकाता, 25 जून: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा की लोक लेखा समिति का सदस्य निर्विरोध चुन लिया गया. भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनके नामांकन का विरोध किया गया था क्योंकि रॉय भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत कर आए थे. रॉय समेत 20 विधायकों ने पीएसी की सदस्यता के लिए बुधवार को नामांकन भरा था. पीएसी में अधिकतम 20 सदस्य हो सकते हैं. सभी 20 उम्मीदवारों के नामांकन को वैध पाया गया और उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया. रॉय को पीएसी का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं.
तृणमूल कांग्रेस की ओर से 14 और भाजपा की ओर से छह नामों का प्रस्ताव दिया गया था. रॉय, आधिकारिक रूप से कृष्णनगर उत्तर से भाजपा के विधायक हैं और वह पिछले सप्ताह तृणमूल कांग्रेस में चले गए थे. इसके बावजूद उन्होंने न तो विधानसभा से इस्तीफा दिया न उन्हें दल-बदल रोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित किया गया.
यह भी पढ़ें- देश की खबरें | एनआईए ने जाली नोट रैकेट में शामिल व्यक्ति को पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किया
शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा सचिव ने सूची सार्वजनिक की जिसमें रॉय का नाम था. प्रख्यात अर्थशास्त्री और भाजपा विधायक अशोक लाहिड़ी तथा नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का नाम भी सूची में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2021 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

