खेल की खबरें | मुकेश के तीन विकेट से भारत ए की मैच में वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के तीन विकेट की मदद से भारत ए ने मैक्स होल्डेन के आठवें प्रथम श्रेणी शतक के बावजूद अनधिकृट चार दिवसीय टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को मैच में वापसी की जब इंग्लैंड लायंस के पांच विकेट 333 रन पर निकल गए ।

कैंटरबरी, एक जून तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के तीन विकेट की मदद से भारत ए ने मैक्स होल्डेन के आठवें प्रथम श्रेणी शतक के बावजूद अनधिकृट चार दिवसीय टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को मैच में वापसी की जब इंग्लैंड लायंस के पांच विकेट 333 रन पर निकल गए ।

टॉम हैंस 208 गेंद में 142 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि डैन मूसली ने दो रन बनाये हैं। लायंस अभी भी 224 रन पीछे हैं ।

मुकेश ने होल्डन (101 गेंद में 101 रन), लायंस के कप्तान जेम्स रियू (आठ) और रेहान अहमद (तीन) के विकेट चटकाये ।

होल्डन ने विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल को कैच थमाया जबकि रियू पगबाधा आउट हुए । अहमद ने दूसरी स्लिप में सरफराज खान को कैच दिया ।

इंग्लैंड लायंस ने 14 रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिये । इससे पहले हैंस और गोल्डन ने तीसरे विकेट के लिये 181 रन जोड़े थे ।

इंग्लैंड के पूर्व अंडर 19 कप्तान होल्डन ने 99 गेंद में शतक पूरा किया । भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन के शिष्य हैंस ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की और अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज