एजेंसी न्यूज

फिरोजाबाद की शिकोहाबाद विधानसभा से विधायक मुकेश वर्मा ने भाजपा से दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ मुकेश वर्मा ने बृहस्पतिवार सुबह एक पत्र जारी कर भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

फिरोजाबाद की शिकोहाबाद विधानसभा से विधायक मुकेश वर्मा ने भाजपा से दिया इस्तीफा
भाजपा (Photo Credits : File Photo)

फिरोजाबाद(उप्र), 13 जनवरी : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ मुकेश वर्मा ने बृहस्पतिवार सुबह एक पत्र जारी कर भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित पत्र में वर्मा ने लिखा है, ‘‘भारतीय जनता पार्टी में पिछड़ों दलितों एवं अल्पसंख्यकों को कोई तवज्जो नहीं दी गई और न ही उन्हें सम्मान दिया गया.’’

वर्मा ने कहा कि पिछड़े, दलितों, बेरोजगारों, नौजवानों तथा मध्यम एवं लघु उद्योग व्यापारियों, दुकानदारों आदि की आवाज को अनसुना करना और उन्हें न्याय न मिलने की बात के चलते स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में वह इस लड़ाई को आगे जारी रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं . पत्र में उन्होंने लिखा, ‘‘स्वामी प्रसाद मौर्य जी शोषित पीडितों की आवाज हैं और वह हमारे नेता हैं, मैं उनके साथ हूं .’’ भाजपा विधायक ने इस पत्र की एक प्रति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी भेजी है. यह भी पढ़ें : तेलंगाना के बुनकर ने बनाई सिल्क की दुर्लभ साड़ी, माचिस के डिब्बे में हो जाती है फिट, देखें तस्वीरें

प्रदेश सरकार के पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को और एक अन्य पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था . ऐसी अटकले लगायी जा रही हैं कि यह दोनो पूर्व मंत्री अपने समर्थक विधायकों के साथ शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं . उनके समर्थकों के बीच ऐसी चर्चा है कि वर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2022 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).