जरुरी जानकारी | मुकेश अंबानी की लंदन में बसने की कोई योजना नहीं: रिलायंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुकेश अंबानी के मुंबई के साथ-साथ लंदन में रहने से जुड़ी अटकलों की बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि अंबानी की लंदन या दुनिया में कहीं और बसने या रहने की कोई योजना नहीं है।

नयी दिल्ली, पांच नवंबर मुकेश अंबानी के मुंबई के साथ-साथ लंदन में रहने से जुड़ी अटकलों की बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि अंबानी की लंदन या दुनिया में कहीं और बसने या रहने की कोई योजना नहीं है।

कंपनी ने अंबानी परिवार द्वारा बकिंघमशायर के स्टोक पार्क इलाके में 300 एकड़ के कंट्री क्लब को अपना मुख्य घर बनाने की खबरों को "गलत और निराधार अटकलें" करार दिया।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड स्पष्ट करना चाहती है कि चेयरमैन (अंबानी) और उनके परिवार की लंदन या दुनिया में कहीं और बसने या रहने की कोई योजना नहीं है।"

रिलायंस द्वारा 592 करोड़ रुपये में लंदन में यह संपत्ति खरीदने के बाद अंबानी और उनके परिवार की विदेश यात्रा को स्टोक पार्क एस्टेट को अपना दूसरा घर बनाने से जोड़ा जा रहा है। वह मुंबई में 4,00,000 वर्ग फुट के घर में रहते हैं। उनका घर 'एंटीलिया' शहर के एल्टामाउंट रोड पर स्थित है।

बयान के अनुसार, "आरआईएल समूह की कंपनी, आरआईआईएचएल, जिसने हाल ही में स्टोक पार्क एस्टेट का अधिग्रहण किया है, यह स्पष्ट करना चाहती है कि इस ‘हेरिटेज’ संपत्ति के अधिग्रहण का उद्देश्य योजना दिशानिर्देशों और स्थानीय नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए इसे एक प्रमुख गोल्फिंग और स्पोर्टिंग रिजॉर्ट का रूप देना है।"

हालांकि, इसमें अंबानी के बार-बार विदेश जाने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गयी है, जिनका उल्लेख खबरों में किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\