देश की खबरें | एमयूआई ने फंसे नाविकों की शीघ्र रिहाई के लिए चीनी दूतावास के सामने मौन प्रदर्शन की योजना बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समुद्री निकाय एमयूआई ने सोमवार को कहा कि विभिन्न चीनी बंदरगाहों पर मालवाहक जहाजों में फंसे भारतीय नाविकों की शीघ्र रिहाई के वास्ते दबाव बनाने लिए उसने यहां चीनी दूतावास के सामने मौन प्रदर्शन करने की योजना बनायी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार जनवरी समुद्री निकाय एमयूआई ने सोमवार को कहा कि विभिन्न चीनी बंदरगाहों पर मालवाहक जहाजों में फंसे भारतीय नाविकों की शीघ्र रिहाई के वास्ते दबाव बनाने लिए उसने यहां चीनी दूतावास के सामने मौन प्रदर्शन करने की योजना बनायी है।

सरकार ने पिछले सप्ताह कहा था कि चीन में फंसे 39 नाविकों को शीघ्र ही वापस लाया जाएगा और इस संबंध में पड़ोसी देश के साथ राजनयिक स्तर पर बातचीत चल रही है।

मर्चेंट नेवी के अधिकारियों के सबसे पुराने संगठन मैरीटाईम यूनियन ऑफ इंडिया (एमयूआई) ने सरकार से 11 जनवरी को चीनी दूतावास के सामने मौन प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी है।

उसने एक बयान में कहा कि पिछले छह महीने से चीनी बंदरगाहों--काओफीडियान, जिंगतांग, बायीकुआन पर 40 से अधिक जहाजों में भारतीय नाविक फंसे हुए हैं।

उसने कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से चीन सरकार आस्ट्रेलिया जैसे देशों से भेजे गये माल को उतारने के लिए जहाजों को बंदरगाहों पर नहीं जाने दे रही है।’’

ये भारतीय नाविक विस्तारित अनुबंध पर इन जहाजों पर कार्यरत हैं।

बयान के अनुसार भारतीय नाविकों के परिवार इस कोरोना वायरस महमारी के दौरान बहुत पेरशान रहे और वे एमयूआई से मदद की गुहार लगाते रहे। एमयूआई का कहना है कि भारतीय नाविक मानसिक थकान, तनाव, मनोवैज्ञानिक मुद्दों से जूझ रहे हैं और चीनी प्रशासन उन्हें जहाजों पर ही बने रहने के लिए बाध्य कर रहे हैं।

एमूयआई महासचिव अमर सिंह ठाकुर ने कहा, ‘‘ हमने 11 जनवरी को नयी दिल्ली में चीन के दूतावास के सामने प्रदर्शन की योजना बनायी है। हमने नयी दिल्ली पुलिस से इस प्रदर्शन की इजाजत मांगी है क्योंकि एमयूआई के 100 से अधिक सदस्य एक दूसरे से दूरी, मास्क, सेनेटाईजर आदि के इस्तेमाल के साथ प्रस्तावित धरने में भाग लेंगे।’’

एमयूआई ने इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के नयी दिल्ली कार्यालय से भारतीय नाविकों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी में सहयोग मांगा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज